Encrypting your link and protect the link from viruses, malware, thief, etc! Made your link safe to visit.

चोरी या गुम हो गया है आपका स्मार्टफोन, Google Maps की मदद से ऐसे खोजें

 चोरी या  गुम हो गया है आपका स्मार्टफोन, Google Maps की मदद से ऐसे खोजें



स्मार्टफोन जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यूजर अपना ज्यादातर समय मोबाइल के साथ बिताना पसंद करते हैं। लेकिन अगर स्मार्टफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो ऐसी स्थिति में जिंदगी बेरंग लगने लगती है। हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खोए हुए या चोरी हुए स्मार्टफोन को आसानी से खोज पाएंगे। फोन खो जाए तो डेटा, फोटो और अन्य जरूरी सामान की चिंता परेशान करने  लगती है। ऐसी स्थिति में ऐप्पल यूजर्स के पास ‘Find My Phone' फीचर मौजूद है। तो वहीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन ‘Find Your Phone' फीचर के साथ आता है। यह फीचर उन जगहों और लोकेशन को ट्रैक करता है जहां-जहां आप गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि Google Maps की मदद से स्मार्टफोन की लोकेशन का पता कैसे लगाया जा सकता है। लोकेशन को ट्रैक करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना होगा।

Google Maps की सहायता से ऐसे खोजें अपना स्मार्टफोन

गूगल मैप्स की मदद से गुम हुए एंड्रॉयड स्मार्टफोन को ढूंढने के लिए सबसे पहले तो आपके पास एक ऐसा मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर होना चाहिए, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी हो। इसके अलावा आपको Gmail अकाउंट का आईडी और पासवर्ड याद होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं वो जरूरी स्टेप्स जो आपको फॉलो करने हैं। सबसे पहले Google पर www.maps.google.co.in टाइप करें। इसके बाद Google Maps खुल जाएगा, यहां आपको वो गूगल आईडी डालनी है जो आपके गुम हुए स्मार्टफोन से लिंक थी।

आईडी साइन-इन होने के बाद ऊपर दाहिनी तरफ 3 डॉट दिखाई दे रहे होंगे, उन 3 डॉट पर  क्लिक कीजिए। इसके बाद आपको ‘Your timeline' ऑप्शन नजर आएगा। Your timeline विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको वो साल, महीना और दिन डालना होगा, जिस दिन की आप लोकेशन हिस्ट्री देखना चाहते हैं। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी लोकेशन हिस्ट्री समय के साथ दिखाई देने लगेगी। बता दें कि आप चाहे तो इस फीचर को किसी भी एंड्रॉयड फोन में मौजूद Google Maps में इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल मैप्स में वही आईडी साइन करें जो आपके मोबाइल से लिंक थी। इस फीचर को हैंडसेट में इस्तेमाल करने का तरीका भी एक सामान है। यह फीचर तभी सही से काम करेगा जब आपका  मोबाइल और उसमें मौजूद लोकेशन सर्विस फीचर ऑन हो

ST